वन बल प्रमुख की पत्नी ने कटवाए 40 साल पुराने पेड़ नगर निगम ने ठोका 190000 का जुर्माना

 वन बल प्रमुख आरके गुप्ता की पत्नी कीर्ति  गुप्ता ने होशंगाबाद रोड स्थित दानिश नगर कालोनी में लगे 40 वर्ष पुराने 30 पेड़ों को नगर निगम से बिना अनुमति के रातोंरात कटवा दिया। यही नहीं पेड़ों की टहनियों और पत्तियों को इकट्ठा कर आग लगा दी। नगर निगम ने पेड़ कटवाने के अपराध में  श्रीमती कीर्ति गुप्ता के खिलाफ 190000 का जुर्माना ठोका है।


बीते कई वर्षों से इन पेड़ों का संरक्षण कर रहीं महिलाओं ने इसका विरोध कर इंटरनेट मीडिया में इसे वायरल करते हुए पर्यावरणविदों से मदद मांगी है। साथ ही ट्वीट कर मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत की है। दानिश नगर निवासी अंशू गुप्ता ने बताया कि कालोनी की महिलाओं द्वारा कई वर्षों के संघर्ष के बाद नगर निगम ने इस पार्क को विकसित किया था। पार्क के बाहर और अंदर सौ से भी ज्यादा छोटे-बड़े पेड़ लगे हुए हैं। आधे से ज्यादा पेड़ों की उम्र 30 साल से भी ज्यादा है। 

-छंटाई की अनुमति लेकर काट दिए पेड़

बता दें कि दानिश नगर में जिस पार्क में पेड़ों को काटा गया है वह नगर निगम ने विकसित कराया था। ऐसे में यहां पेड़ों को काटने की अनुमति किसी व्यक्ति को नहीं दी जा सकती है। इसके अलावा पार्क सार्वजनिक स्थल है। ऐसे में यहां पेड़ों की कटाई कराने की जरूरत होने पर कालोनी विकास समिति निगम में पेड़ों की छंटाई के लिए आवेदन कर सकती है लेकिन निगम ने यहां एक रहवासी को 68 पेड़ों की छंटाई की अनुमति जारी कर दी और पेड़ों की टहनियों और पत्तियों को इकट्ठा कर आग लगा दी। वन विभाग के उड़न दस्ते ने 30 पेड़ों को रातोंरात काट कर जला दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post